दिल्ली की तरह ही जल्द ही पटना के लोग भी मेट्रो की सवारी कर सकेंगे. दरअसल, केंद्र सरकार ने बुधवार को पटना मेट्रो के निर्माण को मंजूरी दे दी है. बता दें कि पटना में दानापुर से मीठापुर और पटना रेलवे स्टेशन से नए आईएसबीटी के बीच 31.39 किलोमीटर लंबी लाइन का निर्माण होना है. केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने पटना मेट्रो को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद पीएम मोदी का धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि इस परियोजना को मंजूरी देने की वजह से बिहार की जनता हमेशा प्रधानमंत्री मोदी की आभारी रहेगी. गौरतलब है कि दो साल पहले नीतीश सरकार ने इस परिजोयना को मंजूरी दी थी. बिहार कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया था. मेट्रो परियोजना से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट केंद्र की मंजूरी और वित्तीय सहायता के लिए उसके पास भेज दिया गया था.

Comments
Post a Comment