Skip to main content

Metro Rail Route Map Feasibility Study and DPR for Metro Rail system in Patna City

Metro News

पटना / मेट्रो में अब 25 की जगह 24 स्टेशन ही होंगे, बेली रोड पर बदला एलाइनमेंट, लागत 1700 करोड़ रु. कम

  • निर्माण की लगात भी 1700 करोड़ कम हुई
  • फाइनल डीपीआर तैयार, 15 दिनों में केंद्र सरकार काे भेजा जाएगा
  • बेली रोड के समानांतर चलेगी मेट्रो, पहले नीचे से गुजरती
  •  ललित भवन से इनकम टैक्स तक अब 3 नहीं दो स्टेशन

लोहिया पथ चक्र के कारण बदला एलाइनमेंट
पटना. 
राइट्स ने पटना मेट्रो का संशोधित डीपीआर नगर विकास विभाग को सौंप दिया है। मेट्रो की लागत करीब 1700 करोड़ रुपए कम हो गई। लागत में कमी एक अंडरग्राउंड स्टेशन कम होने से आई है। ललित भवन से इनकम टैक्स के बीच पहले तीन स्टेशन प्रस्तावित थे, अब दो होंगे। इससे लागत 19,586 करोड़ से घटकर 17,888 करोड़ हो गई। लंबाई में बदलाव नहीं हुआ है। पटना मेट्रो में दो कॉरिडोर होंगे। बेली रोड पर बन रहे लोहिया पथ चक्र में प्रस्तावित अंडरपास के कारण ललित भवन से इनकम टैक्स के बीच एलाइनमेंट बदला है।
  1. पटना जंक्शन मेट्रो का इंटरचेंज जंक्शन होगा। पटना जंक्शन पर एक स्टेशन अंडरग्राउंड और दूसरा एलीवेटेड होगा। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की ट्रेनों के लिए मीठापुर के पास एतवारपुर  और नार्थ-साउथ कॉरिडोर के लिए नए आईएसबीटी के पास डिपो बनाने का प्रस्ताव है।
  2. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर
    लंबाई : 16.94 किमी
    एलीवेटेड:  5.49 किमी
    अंडरग्राउंड:11.21 किमी
    सतह पर : 0.25 किमी
    स्टेशनों की संख्या : 12
    अंडर ग्राउंड : 8
    एलीवेटेड : 3
    सतह पर : 1 
  3. स्टेशन : दानापुर, रूपसपुर, सगुना मोड़, राजा बाजार, गोल्फ क्लब, चिड़ियाखाना, रूकुनपुरा, विकास भवन, विद्युत भवन, जंक्शन, मीठापुर बस स्टैंड।
  4. मंत्री बोले-वित्त समिति की मंजूरी के बाद कैबिनेट में जाएगा प्रस्ताव| नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अगले 15 दिनों में संशोधित डीपीआर केन्द्र को भेजा जाएगा। फिलहाल डीपीआर को लोक वित्त समिति को भेजा जाना है, जिसकी मंजूरी के बाद कैबिनेट को भेजा जाएगा।  
  5. नार्थ-साउथ कॉरिडोर
    लंबाई  14.45 किमी
    एलीवेटेड  9.90 किमी
    अंडरग्राउंड 5.55 किमी
    सतह पर : 0.25 किमी
    स्टेशनों की संख्या : 12
    अंडर ग्राउंड : 3
    एलीवेटेड : 9  
  6. स्टेशन : पटना जंक्शन, आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पीयू, प्रेमचंद्र रंगशाला, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, एनएमसीएच, कुम्हरार, गांधी सेतु जीरोमाइल, आईएसबीटी।
  7. Source - Danik Bhaskar

Comments

Popular posts from this blog

Metro Rail Route Map Feasibility Study and DPR for Metro Rail system in Patna City

Patna Metro Rail Proposed stations & Routes

CORRIDOR 1A : Patna Metro Rail Proposed stations & Routes CORRIDOR-IA  East-West Metro Corridor Danapur-Mithapur/Bypass Chow Via Patna Railway Station Total length in KM : 14.50 Route 1 A : Proposed Routes Danapur to Mithapur/Bypass Chowk via High court and Patna Railway Station (14.5km) Elevated from Danapur to RPS More, Underground from RPS More to Patna Station and Elevated from Patna Station to Bypass Chowk. CORRIDOR 1A : Proposed Stations Danapur Cantt. Satabdi Smarak RPS More IAS Colony Rukanpura Raja Bazar J.D.Women College Raj Bhawan Secretariat Hight Court Income Tax Circle Patna Railway Station Chanakya Law University Mithapur Bypass Chowk CORRIDOR 1B : Patna Metro Rail Proposed stations & Routes CORRIDOR-IB :  Digha Link Metro Corridor Digha Ghat-High Court/Vikas Bhawan Total length in KM : 5.50 Route 1 B : Proposed Routes Digha-High Court Link (5.5Km) merging at High Court with Corridor 1A and furthe...

Metro News

पटना मेट्रो में दिल्ली और लखनऊ मेट्रो ने दिखायी रुचि, इंटर्नल कंसलटेंट के तौर पर काम करने को तैयार पटना : नवगठित पटना मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली मेट्रो और लखनऊ मेट्रो जैसी बड़ी कंपनियों ने इसके इंटर्नल कंसल्टेंट के तौर पर काम करने की रुचि दिखायी है. पटना मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू होने पर यह कंपनियां इंटर्नल कंसल्टेंट के रूप में डीपीआर का अध्ययन कर उसमें परिस्थिति अनुसार संशोधन से लेकर क्वालिटी कंट्रोल व टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने में टेक्निकल सपोर्ट देंगी. इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जनरल कंसल्टेंट की नियुक्ति की जायेगी. कंपनी गठन को विभागों से मांगे निदेशकों के नाम : वहीं, दूसरी ओर नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना मेट्रो कॉरपोरेशन में निदेशकों की नियुक्ति के लिए विभागों से नाम मांगे हैं.  प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने वित्त विभाग, पथ निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग और परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर कहा कि पटना मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड के पांच निदेशकों में से चार निदेशक इन्हीं विभागों से नियुक्त किये जाने हैं. इसलिए ...