Skip to main content

Metro Rail Route Map Feasibility Study and DPR for Metro Rail system in Patna City

Metro News

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मिली मंजूरी

पटना मेट्रो के अंतर्गत दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे. पहला कॉरिडोर दानापुर से मीठापुर 16.94 किलोमीटर का होगा तो दूसरा कॉरिडोर पटना जंक्शन से लेकर न्यू आईएसबीटी तक 14.45 किलोमीटर का होगा.


बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को मिली मंजूरी

बिहार कैबिनेट ने पटना मेट्रो को रफ्तार देने के लिए पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) को मंजूरी प्रदान कर दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंगलवार को यह फैसला लिया गया.बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा कि कैबिनेट ने पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को मंजूरी प्रदान कर दी है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने पीएमआरसीएल नामक एसपीवी के गठन तथा उसके लिए 2000 करोड़ रुपए की पूंजी की मंजूरी दे दी है.हाल ही में, निजी एजेंसी राइट्स लिमिटेड ने पटना मेट्रो का संशोधित डीपीआर नगर विकास विभाग को सौंप दिया है. हाईकोर्ट और इनकम टैक्स चौराहे के पास पहले दो मेट्रो स्टेशन बनने थे लेकिन अब एक स्टेशन ही बनेगा. एक स्टेशन कम होने से मेट्रो की लागत करीब 1700 करोड़ रुपए कम हो गई.पटना मेट्रो के अंतर्गत दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे. पहला कॉरिडोर दानापुर से मीठापुर 16.94 किलोमीटर का होगा तो दूसरा कॉरिडोर पटना जंक्शन से लेकर न्यू आईएसबीटी तक 14.45 किलोमीटर का होगा. पटना जंक्शन एक इंटरचेंज स्टेशन होगा, जहां लोग एक कॉरिडोर से उतरकर दूसरे कॉरिडोर के लिए मेट्रो पकड़ सकेंगे. इस जंक्शन पर एक स्टेशन अंडरग्राउंड जबकि दूसरा एलीवेटेड होगा.पहला कॉरिडोर (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) - इस रूट में दानापुर, रूपसपुर, सगुना मोड़, राजा बाजार, गोल्फ क्लब, चिड़ियाखाना, रूकुनपुरा, विकास भवन, विद्युत भवन, जंक्शन, मीठापुर बस स्टैंड आदि मेट्रो स्टेशन होंगे. ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की लंबाई 16.94 किमी होगी. इसमें 5.49 किमी एलीवेटेड और 11.21 किमी अंडरग्राउंड होंगे. इस कॉरिडोर में स्टेशनों की संख्या 12 होगी.दूसरा कॉरिडोर (नार्थ-साउथ कॉरिडोर) - इस रूट में पटना जंक्शन, पटना जंक्शन, आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पीयू, प्रेमचंद्र रंगशाला, राजेन्द्र नगर टर्मिनल, एनएमसीएच, कुम्हरार, गांधी सेतु जीरोमाइल, आईएसबीटी आदि मेट्रो स्टेशन होंगे. नार्थ-साउथ कॉरिडोर की लंबाई 14.45 किमी होगी. इसमें  9.90 किमी एलीवेटेड और 5.55 किमी अंडरग्राउंड होंगे.  इस कॉरिडोर में स्टेशनों की संख्या 12 होगी

Source - News18

Comments

Popular posts from this blog

Metro Rail Route Map Feasibility Study and DPR for Metro Rail system in Patna City

Patna Metro Rail Proposed stations & Routes

CORRIDOR 1A : Patna Metro Rail Proposed stations & Routes CORRIDOR-IA  East-West Metro Corridor Danapur-Mithapur/Bypass Chow Via Patna Railway Station Total length in KM : 14.50 Route 1 A : Proposed Routes Danapur to Mithapur/Bypass Chowk via High court and Patna Railway Station (14.5km) Elevated from Danapur to RPS More, Underground from RPS More to Patna Station and Elevated from Patna Station to Bypass Chowk. CORRIDOR 1A : Proposed Stations Danapur Cantt. Satabdi Smarak RPS More IAS Colony Rukanpura Raja Bazar J.D.Women College Raj Bhawan Secretariat Hight Court Income Tax Circle Patna Railway Station Chanakya Law University Mithapur Bypass Chowk CORRIDOR 1B : Patna Metro Rail Proposed stations & Routes CORRIDOR-IB :  Digha Link Metro Corridor Digha Ghat-High Court/Vikas Bhawan Total length in KM : 5.50 Route 1 B : Proposed Routes Digha-High Court Link (5.5Km) merging at High Court with Corridor 1A and furthe...

Metro News

पटना मेट्रो में दिल्ली और लखनऊ मेट्रो ने दिखायी रुचि, इंटर्नल कंसलटेंट के तौर पर काम करने को तैयार पटना : नवगठित पटना मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली मेट्रो और लखनऊ मेट्रो जैसी बड़ी कंपनियों ने इसके इंटर्नल कंसल्टेंट के तौर पर काम करने की रुचि दिखायी है. पटना मेट्रो प्रोजेक्ट शुरू होने पर यह कंपनियां इंटर्नल कंसल्टेंट के रूप में डीपीआर का अध्ययन कर उसमें परिस्थिति अनुसार संशोधन से लेकर क्वालिटी कंट्रोल व टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने में टेक्निकल सपोर्ट देंगी. इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जनरल कंसल्टेंट की नियुक्ति की जायेगी. कंपनी गठन को विभागों से मांगे निदेशकों के नाम : वहीं, दूसरी ओर नगर विकास एवं आवास विभाग ने पटना मेट्रो कॉरपोरेशन में निदेशकों की नियुक्ति के लिए विभागों से नाम मांगे हैं.  प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने वित्त विभाग, पथ निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग और परिवहन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिख कर कहा कि पटना मेट्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड के पांच निदेशकों में से चार निदेशक इन्हीं विभागों से नियुक्त किये जाने हैं. इसलिए ...